आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Mar 06, 2024 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को लेकर जल्दी से बहुत ज्यादा समय के लिए गंभीर नहीं होते। इनके चेहरे पर हर समय एक सौभ्यमान मुस्कान होती है। मूलांक 6 वाले जातक सौंदर्य प्रिय होते हैं। इन्हें हर सुंदर चीज अपनी तरफ आकर्षित करती है। ये लोग स्वयं भी सुंदर और आकर्षक होते हैं। लोग सहज रूप से ही इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं तथा इन से बातें करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं भी हर पल को मौज-मस्ती में बिताना चाहते हैं। शायद इसी वजह से इन लोगों की उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। इनके चेहरे और इनके अंदाज को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये लोग हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन-ठन कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें महंगी और ब्रांडेड कपड़े पहनना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों को खरीदारी का शौक होता है। ये लोग अपने आसपास और अपने घर पर भी साफ-सफाई और सुंदरता के साथ रहना पसंद करते हैं। ये लोग खर्च अधिक करते हैं, अक्सर इनके खर्चे इनकी आय से अधिक होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा। इस साल दृढ़ संकल्प के साथ काम करने होंगे अन्यथा काम आने वाले समय पर स्थगित होते रहेंगे। हालांकि इस वर्ष वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय मानसिक स्तर पर थोड़ा मंदा रहेगा। भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने का समय हालांकि व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। किसी वहम के चलते अपने रिश्तों में दरार न आने दें। जून के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जुलाई के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में धन लाभ के योग बनते हैं। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा, सोच- समझकर परिस्थितियों को अपने सांचे में ढालने की कोशिश करें। क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने में काम अधिक होने के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। अपनी ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising