आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Mar 04, 2024 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इनकी तर्क-शक्ति मजबूत होती है। ये लोग हर बात को तर्क-वितर्क की कसौटी पर नापने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में किसी भी बात को बिना तथ्य और आधार के स्वीकार नहीं करते। ये लोग पुरानी सोच का पूर्णतः विरोध करते हैं तथा उसे बदलने के लिए तैयार रहते हैं, जिसके कारण समाज व परिवार की असहमति को झेलना पड़ता है परंतु अपने विचारों से समझौता नहीं करते। इन लोगों का पुरानी मान्यताओं और परंपराओं में ज्यादा विश्वास नहीं होता तथा उनमें लगातार परिवर्तन चाहते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें गैर परंपरावादी भी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर परिस्थिति में अपने बेहतर के लिए अपने स्वभाव और हावभाव में बदलाव करना जानते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस वर्ष रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मार्च के महीने का समय ऊर्जावान रहेगा। दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। मई के महीने का समय भावनाओं में घिरा रहेगा। किसी को कोई वायदा करते हुए परिस्थितियों को सोच-समझ कर परख लें। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े हुए लोग अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार करेंगे। जुलाई के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय व्यापार के नजरिए से परिवर्तनशील रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने का समय नृत्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अकस्मात धन लाभ भी प्राप्ति हो सकती है। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। दिसंबर के महीने में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा।


उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising