आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 02, 2024 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग हृदय के बहुत कोमल और मृदुभाषी होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं और उन्हें अपना बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को दूसरों के दुख से भी दुख होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात परेशान कर जाती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला सोचते हैं। ये लोग कभी भी किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। हर संभव कोशिश करके दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कभी किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण ये लोग खुद बहुत बार परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन लोगों की रचना और कला भी उत्तम होती है। इन लोगों को एक अच्छे रचनाकार, साहित्यकार, कवि इत्यादि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल बहुत सी चीजें अकस्मात होगी। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मार्च के महीने का समय यात्राओं में व्यस्त रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण थकान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मई के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अपने अधूरे कामों को पूरा करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अपने काम को नए सिरे से शुरू करके बेहतर महसूस करेंगे। जुलाई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी परेशानी बनी रहेगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में निजी जरूरत पर धन खर्च होगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising