आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Feb 24, 2024 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले फलों वाला रहेगा। इस साल भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बने रहेंगे परंतु मानसिक स्तर पर थोड़ा विचलित महसूस करेंगे। फरवरी के महीने के शेष दिन सावधानी से बिताएं। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण नुकसान उठाना पड़े। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। काफी समय से रुके हुए किसी सरकारी काम को पूरा भी किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। मई के महीने में व्यावसायिक स्तर पर समय अच्छा बीतेगा। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। जून के महीने में किसी वहम के कारण अपने रिश्तों में दरार उत्पन्न न होने दें। जुलाई के महीने का समय व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। अक्टूबर के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising