आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Feb 23, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं।  मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। इन लोगों की चतुराई बुद्धिमत्ता और वाकपटुता ही इनका असली हथियार होती है। मूलांक वाले जातक दूसरों के मन को भा जाए इस प्रकार के रमणीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिस्थितियों को भांपना बहुत अच्छे से आता है। इन लोगों की शिक्षा भी प्रायः उत्तम रहती है। अपने शिक्षण काल में ये लोग बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों की शिक्षा में सामान्यतः कोई बाधाएं नहीं आती। हालांकि मूलांक 5 वाले छात्रों को शिक्षा के बाद नौकरी के स्थान पर स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों को पैसे और धन का बेहतर इस्तेमाल करना आता है। इन्हें पैसे से पैसा कमाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। मूलांक 5 वाले लोगों को कम्युनिकेशन व संचार के क्षेत्र में भी सफल रूप से कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातकों की कमजोरी है कि ये लोग कन्फ्यूजन में बहुत जल्दी आ जाते हैं। क्या करें और क्या ना करें कि स्थिति में अक्सर इन लोगों को झूलते हुए देखा गया है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने के शेष दिन थोड़े आलस भरे रहेंगे। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में समय सूझबूझ के साथ बिताएं। उतावलेपन में आकर परिस्थितियों को अपने विरुद्ध करने का काम न करें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करना चाहेंगे। व्यापार के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। मई के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। अगस्त और सितंबर के महीने में शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अक्टूबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। नवंबर के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने के समय मानसिक जानती बनी रहेगी।



उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि' देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Prachi Sharma

Advertising