आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Feb 16, 2024 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग भौतिक सुखों से थोड़ा दूर रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी और अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग अपने आप में रहना पसंद करते हैं। अपने मन की बात दूसरों से जल्दी से साझा नहीं करते। इनके मन में चल रही बातों को पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि दूसरों की मन की व्यथा को जानने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को यात्राएं करना पसंद होता है और सामान्यतः इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक ऊपर से शांत दिखने वाले होते हैं परंतु इनके विचारों में बहुत अस्थिरता होती है। इनके मन-मस्तिष्क में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। काफी बेचैन रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अपने इस स्वभाव के कारण बहुत बार डिप्रेशन और अनिंद्रा का शिकार बन जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाना पसंद करते हैं। इस बात के कारण भी इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको प्रॉपर्टी संबंधी मामलों का सामना करना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। इस वर्ष आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म ले सकती है। फरवरी के महीने का शेष समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। जुलाई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने उतावलेपन और क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। नवंबर के महीने में किसी नए काम की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जोश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिसके विपरीत परिणाम मिलने की संभावना हो।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising