आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Feb 13, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। ये लोग पढ़ाई व शिक्षा से अलग घर-बाहर, समाज, राजनीति अथवा अन्य भी हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी ये लोग औसत से बेहतर ही प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मुख्यतः विदेशी तकनीक व विदेशी ज्ञान को सीखते हुए देखा गया है। बहुत बार मूलांक 4 वाले जातक विदेश में ही एक अच्छी आजीविका कमाने में कामयाब होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति प्रायः अच्छी होती है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा, जो किसी भी स्तर पर संभव है। सूझबूझ के साथ निर्णय लेकर परिस्थितियों को सकारात्मक मोड़ देने की कोशिश करें। फरवरी के महीने का समय मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाएगा। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलेंगे। मार्च के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण भी काम में मन कम लगेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। क्रोध में आकर परिस्थितियों को अपने विरुद्ध न करें। मई के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। जून के महीने का समय भावनाओं में घिरा रहेगा। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में अकस्मात कुछ कामों को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होगा। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी में लाभ होने के योग बनते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। दांत को फिटकरी से साफ करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising