आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Feb 11, 2024 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल कोमल होता है। ये लोग दूसरों से हमेशा मुस्कुरा कर बात करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के साथ बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। ये लोग कभी अकेले नहीं रह सकते। इन्हें हर समय अपने आसपास परिवार या दोस्त चाहिए होते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं। ये लोग बुद्धि के साथ-साथ हमेशा अपने मन की भी सुनते हैं। इन्हें दूसरों के दर्द से भी रोना आ जाता है। ये लोग छोटी-छोटी बातों से परेशान होकर मन विचलित कर लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा जाता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होने के कारण उनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातक परिस्थितियों से जल्दी से नहीं घबराते। ये लोग हर परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बनते हैं। कार्य में प्रगति होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं में व्यस्त रहेगा। अकस्मात धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। जून के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करके आगे की योजना बनाने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। अगस्त के महीने का समय नकदी धन के लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में निवेश करने की योजना बनाएंगे। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम में मन आकर्षित हो सकता है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई काम करने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरु एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दे। गुड़ और शहद का सेवन करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। केसर का तिलक लगाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Prachi Sharma

Advertising