आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Feb 08, 2024 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं, परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल ऊर्जा में वृद्धि महसूस करेंगे परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर उसका लाभ उठाने की कोशिश करें। आलस्य को त्याग कर दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को इस वर्ष पूरा करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। फरवरी के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। भावनाओं में आकर कोई काम करने से बचें। मार्च के महीने में आपके अनुभवों में वृद्धि होगी। कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय विदेशी काम के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन भी विदेशी तकनीक या शिक्षा शैली प्राप्त करने की तरफ आकर्षित हो सकता है। मई के महीने में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत हो सकती हैं। जून के महीने का समय निजी जीवन के संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। दिसंबर के महीने में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising