आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jan 31, 2024 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। इनका स्वभाव  क्रांतिकारी होता है। मूलांक 4 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ साबित होते हैं। ये लोग अपनी बात को हर तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें घमंडी तथा हठी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले परिस्थितियों को भाप कर कार्य करने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 4 वाले जातक अकस्मात ही चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं और एकदम से अपने जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती में जीने की सोचते हैं। इन लोगों के ऊपर संगत का असर बहुत जल्दी पड़ता है। परिवार को इनके कुसंगति में जाने का डर लगा रहता है क्योंकि ऐसा होने पर इनके जीवन की धारा ही बदल जाती है। इन लोगों को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो तो मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 4 वालों का दिमाग काफी तेज होता है परंतु बहुत बार अपने मन भटकाव के कारण इन्हें शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अन्यथा मूलांक 4 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हें जीवन के हर पड़ाव पर अपने हर कार्य के लिए पैसा उपलब्ध हो जाता है। इन लोगों को बहुत बार पैसा बेकार में व्यय करते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात रूप से घटित होंगी। जिन्हें संयम के साथ सही रूप देने की जरूरत है। सूझबूझ के साथ काम लें। जनवरी के महीने का यह शेष दिन काफी परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। फरवरी के महीने में आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में निरसता के कारण रिश्तों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मई के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। दोस्तों के साथ संबंधों को अच्छा बना कर रखें। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। जुलाई के महीने में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में बहुत ज्यादा आधुनिकता के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है परंतु सोच-समझ कर और परिपक्वता के साथ लिए गए निर्णय सफलता भी दिलवाएंगे। अक्टूबर के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising