आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jan 24, 2024 - 08:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक और चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। जनवरी के महीने के शेष दिन यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है परंतु अपने उतावलेपन पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। जून के महीने का समय व्यावसायिक स्तर के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में उन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में व्यापार में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अक्टूबर के महीने का समय सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने में मकान खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध हो सकते हैं।



उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। किसी के साथ बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising