आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jan 21, 2024 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचे चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपने काम को पूरे परफेक्शन के साथ करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जनवरी के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन संभव हैं। प्रकाशन और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पूरे प्रयास करके अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने का समय आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। नवंबर के महीने में खर्च अधिक होंगे। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising