आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jan 20, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। बहुत बार इन लोगों को जीवन के अहम फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हुए देखा गया है। जो कि बहुत बार बाद में नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं और बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातकों को रचना के क्षेत्र में भी काफी रूचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों की कल्पना का स्तर भी काफी गहरा होता है। इन लोगों की अद्भुत कल्पनाओं को सुंदर रचना के रूप में आकार लेते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कोई भी वायदा सोच-समझ कर करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। मन किसी चिंता के कारण परेशान रहेगा। जनवरी के महीने का समय आपके लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में भी कुछ परिवर्तन संभव हैं। मार्च के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट बनाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में निजी जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। मई के महीने में थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय भी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी की बातों में आकर या जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। जुलाई के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। समय नियोजन और प्लानिंग के साथ समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। परंतु किसी की बातों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। दिसंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चावल का दान मंदिर में करें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथा संभव चांदी के पात्र में जल पीएं। जल का अपव्यय न करें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें। केले का दान मंदिर में करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising