आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jan 19, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि एवं सत्ता प्राप्त होती है। जिसके कारण बहुत बार इन लोगों को स्वाभिमान और अभिमान के मध्य का अंतर पता नहीं चलता। जो इनके लिए भविष्य में बहुत नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग दूसरों को कार्य करने के लिए उत्साहित और प्रेरित कर सकते हैं तथा उन्हें एक सही मार्ग दिखा सकते हैं। इन लोगों में अच्छी प्रबंधन शक्ति भी होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को मुख्यतः नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है। इन लोगों का परिवार में पिता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सरकारी विभाग से अक्सर लाभ प्राप्त करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के जीवनलक्ष्य काफी ऊंचे और विशाल होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य करते हैं। इन लोगों का रुझान निजी जीवन की अपेक्षा कारोबार और व्यवसाय की तरफ ज्यादा होता है। इन लोगों को दोनों में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल किसी नए काम को शुरू करने का विचार करेंगे। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में भी कामकाज को आगे बढ़ा पाएंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मार्च के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम न करें। सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय भी थोड़ा मंदा रहेगा। व्यापार में परिवर्तन संभव है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। मई के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा परंतु मन थोड़ा परेशान रहेगा। जुलाई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। छोटे बहन-भाइयों के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। अपने साहस में वृद्धि महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में व्यापार में प्रमोशन पर निवेश करेंगे। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नवंबर के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में कोई गैर सरकारी काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।



उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला- सफेद कंबल मंदिर में दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising