आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Dec 29, 2023 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल-कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं और बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष आपको नौकरी में पदोन्नति के योग प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने के शेष दिन निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने के समय के परिणाम भी मिले-जुले रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों पर सूझबूझ के साथ विजय प्राप्त करने की कोशिश करें। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय हालांकि बेहतर रहेगा। मई के महीने में कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। जून के महीने में अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लोग आपके भोलेपन और सादगी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में थोड़ा सावधानी से काम लें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और कोई अनैतिक काम न करें। नवंबर के महीने में अपने चंचल मन पर थोड़ा अंकुश लगाएं अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता का सम्मान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising