आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Dec 25, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है। जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर समय परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसन्द होता है। ये लोग एक स्थान पर बैठ कर काम नहीं कर पाते। इसी प्रकार इनके विचार भी अस्थायी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में गहरी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी तो कभी किसी विचार से घिरे रहते हैं। इन लोगों को अपने इस व्यवहार के कारण बहुत बार अनेकों चिंताओ से घिरा पाया जाता है। अनिद्रा, मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन आदि परेशानियों से अक्सर ये लोग जूझते रहते हैं परंतु यदि जन्मतिथि के अन्य अंक सकारात्मक रूप से साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक अच्छी रिसर्च करते हैं। यह अच्छे डॉक्टर, सर्जन अथवा दार्शनिक साबित होते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। इस वर्ष जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। किसी बात पर मानसिक चिंता सताती रहेगी। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए थोड़े चिंता भरे रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी शुभ कार्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी काम बनने के योग भी बनते हैं। मार्च के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। जिसके कारण मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी आगे की शिक्षा को लेकर बच्चे योजना बनाएंगे। मई के महीने का समय भी आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं लेकिन कार्यभार की अधिकता भी बनी रहेगी। विदेशी काम से लाभ होगा। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा परंतु दृढ़ संकल्प के साथ काम करके सफलता को हासिल किया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। नवंबर के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आएगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। केसर का तिलक लगाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

 

Niyati Bhandari

Advertising