आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Dec 22, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चालाक और चतुर होते हैं। ये लोग तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। हर परिस्थिति पर इनकी सोच और प्रतिक्रिया जन सामान्य से अलग होती है। ये लोग गैर परंपरावादी और नियमों को न मानने वाले होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक रूढ़िवादी पुरानी मान्यताओं को नहीं मानते और लगातार उन्हें परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अक्सर मूलांक 4 वाले जातक इस कारण वैचारिक स्तर पर समाज और परिवार के खिलाफ हो जाते हैं। बहुत बार इन लोगों को मुख्यधारा से अलग-थलग समझा जाता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंग साथ दें तो इन लोगों की यही अलग सोचने की आदत इन्हें बहुत कामयाब बना देती है। बहुत बार मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अकस्मात कर देने वाली सफलताओं को प्राप्त करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले व्यक्तियों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती हैं, जिसका ये लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन लोगों को चाहे सफलता हो या हार अचानक ही मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में या तो बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं या औसत के भी नीचे रह जाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। यह परिवर्तन किसी स्तर पर संभव है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने के शेष दिन कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। फरवरी के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राएं सफल भी रहेगी। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक मोड़ संभव है। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। खेलकूद के समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। मई के महीने में किसी नए काम के कारण व्यस्त रहेंगे। जून के महीने में अपनी मन की बात दूसरों के साथ साझा करना चाहेंगे परंतु मन थोड़ा विचलित रहेगा। किसी की बातों में आकर कोई गलत काम न करें। जुलाई के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। अगस्त के महीने में विदेशी कारोबार में निवेश करने की कोशिश करेंगे। विदेशी काम से लाभ होने की संभावना भी बनती है। सितंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी अपने टारगेट पूरा कर पाएंगे। अक्टूबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। मां के साथ किसी बात पर अनबन या मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। छोटी बहन के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising