आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Dec 20, 2023 - 11:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग अच्छे रचनाकार होते हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में कोई गलत भाव नहीं होता। ये लोग सरल और निष्कपट होते हैं। इनके मन में कोई छलावा नहीं होता, ये लोग अपनी बात सामने वाले के सामने बिना किसी बनावट के रख देते हैं। जिसका लोग आज के समय में गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का शारीरिक गठन चाहे अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक स्तर काफी विकसित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। हालांकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी पाई जाती है। ये लोग दूसरों के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं तथा दूसरे के हित का ख्याल रखते हैं। मूलांक 2 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। मजबूत कल्पना शक्ति के कारण इन्हें बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। जबकि विचारों की अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी बहुत बार इनकी शिक्षा में बाधा भी बनती है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको कामकाज और व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने के शेष दिन निजी जीवन के तरफ ज्यादा केंद्रित रहेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन करना चाहेंगे। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा। मई के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। अगस्त के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। सितंबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी धर्म ग्रंथ की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नवंबर के महीने का समय भी आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising