आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Dec 06, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक और चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

आप जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग लगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में भी स्थानांतरण संभव है। इस वर्ष अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने में किसी नए काम के जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि कामकाज की अधिकता साथ-साथ बनी रहेगी। फरवरी के महीने के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मार्च के महीने में कोई त्वचा विकार होने की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। नकदी धन खर्च होगा। मई के महीने का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने के परिणाम मिलेजुले रहेंगे। अकस्मात धन-लाभ के योग बनते हैं परंतु किसी वहम के कारण अपने रिश्तों में खटास न आने दें। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। जुलाई और अगस्त के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। अगस्त के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय मकान खरीदने के योग लेकर आया है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। नवंबर के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा देकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।


उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising