आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Dec 05, 2023 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। इन लोगों की चतुराई, बुद्धिमत्ता और वाकपटुता ही इनका असली हथियार होती है। 5 मूलांक वाले जातक दूसरों के मन को भा जाए इस प्रकार के रमणीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिस्थितियों को भांपना बहुत अच्छे से आता है। इन लोगों की शिक्षा भी प्रायः उत्तम रहती है। अपने शिक्षण काल में ये लोग बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों की शिक्षा में सामान्यतः कोई बाधाएं नहीं आती। हालांकि मूलांक 5 वाले छात्रों को शिक्षा के बाद नौकरी के स्थान पर स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों को पैसे और धन का बेहतर इस्तेमाल करना आता है। इन्हें पैसे से पैसा कमाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। मूलांक 5 वाले लोगों को कम्युनिकेशन व संचार के क्षेत्र में भी सफल रूप से कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातकों की कमजोरी है कि ये लोग कन्फ्यूजन में बहुत जल्दी आ जाते है। क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में अकसर इन लोगों को झूलते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को भी शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर तो आपके काम पूरे होंगे लेकिन निजी जीवन में थोड़ी तकरार का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। किसी धर्म स्थान पर घूमने की योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद की संभावना बन रही है। अप्रैल के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम भी पूरे होने के योग बनते हैं। मई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। जुलाई के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। किसी शॉर्टकट को अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अक्टूबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा, जिसका असर आपके रिश्तों पर भी देखने को मिल सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। केले का दान मंदिर में करें। गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising