आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Sep 01, 2023 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा। इस साल कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक सुखों में कमी होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अपने रूठे स्वभाव के चलते रिश्तों को खराब न करें। अक्टूबर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दिसंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनेंगे। किसी समाज सेवा इकाई के साथ जुड़ने का मन भी बना सकते हैं। फरवरी के महीने में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। जून के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। समय से अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। जुलाई के महीने का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा रुझान में रहेगा। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव में कमी आएगी। संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। यात्राओं के योग बनते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। देसी घी का दान मंदिर में करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising