आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Aug 30, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सकारात्मक सोच रखने वाले तथा आशावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक किसी असफलता से निराश नहीं होते, बल्कि दोबारा उस काम को दोगुने उत्साह और ऊर्जा से करते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की महत्वकांक्षाएं बहुत ऊंची होती हैं। ये लोग ज्ञानवान और समझदार होते हैं। किताबों से ही नहीं मूलांक 3 वाले जातक जीवन की हर घटना से सीख लेते हैं तथा अपने ज्ञान और समझ को लगातार बढ़ाते रहते हैं। इन लोगों में अनुभव बहुत अधिक देखने को मिलता है। मुख्यतः लोग इन से सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। इनके घर-परिवार तथा समाज में भी लोग इनसे पूछ कर, बात करने के बाद काम करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक तथा सात्विक होते हैं। ये लोग किसी मुसीबत में भी धर्म का साथ नहीं छोड़ते। परंपराओं और रीति-रिवाजों को निभाने वाले होते हैं। गुरुओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद इन पर सदा बना रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों को अभिमान और अहंकार की भावना से बचना चाहिए।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए जोश और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। इस साल अपने मनोबल में गिरावट न आने दें और किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन के साथ आगे बड़े सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने के शेष दिन थोड़ा आलस से भरे रहेंगे। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। प्रतियोगिताओं में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नवंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दिसंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। फरवरी और मार्च के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग भी बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। मई के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। जून के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। शारीरिक और मानसिक थकान के कारण परेशानी हो सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising