आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Aug 28, 2023 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि एवं सत्ता प्राप्त होती है। जिसके कारण बहुत बार इन लोगों को स्वाभिमान और अभिमान के मध्य का अंतर पता नहीं चलता। जो इनके लिए भविष्य में बहुत नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग दूसरों को कार्य करने के लिए उत्साहित और प्रेरित कर सकते हैं तथा उन्हें एक सही मार्ग दिखा सकते हैं। इन लोगों में अच्छी प्रबंधन शक्ति भी होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को मुख्यतः नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है। इन लोगों का परिवार में पिता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सरकारी विभाग से अक्सर लाभ प्राप्त करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे और विशाल होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य करते हैं। इन लोगों का रुझान निजी जीवन की अपेक्षा कारोबार और व्यवसाय की तरफ ज्यादा होता है। इन लोगों को दोनों में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए यात्राओं के योग लेकर आया है। इस वर्ष आय के नए साधन प्राप्त होने के भी योग बनते हैं परंतु कामकाज की अधिकता लगातार बनी रहेगी। अगस्त के महीने के शेष दिन निजी जीवन की तरफ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सितंबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी लेकिन आपका मन आलस्य के कारण काम में नहीं लगेगा और काम इकट्ठे होते चले जाएंगे। नवंबर के महीने का समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत होगी परंतु अभी कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अकस्मात आपके काम रुक सकते हैं। फरवरी के महीने में भाई और दोस्तों की मदद से समस्याओं का समाधान मिलेगा। मार्च के महीने में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मई के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी मिलने के योग बनते हैं। बच्चे अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। जून के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं, परंतु कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें। जरूरतमंद की सहायता करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising