आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Aug 27, 2023 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनकी लड़ाई-झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई-झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा रुझान में रहेगा। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधी परिवर्तन हो सकते हैं। सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नवंबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कुछ अनचाही यात्राएं भी संभव हैं। सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। सरकारी काम भी पूरे होंगे। मई के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। किसी कार्य पर जाने से पहले मीठी दही का सेवन करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising