आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Aug 24, 2023 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक है वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। लेकिन काम की अधिकता होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त के महीने के शेष दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेंगे। अपने मन की बातों को दूसरों से साझा करने में संकोच महसूस करेंगे। सितंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों में दरार न आने दें। नवंबर के महीने में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। दिसंबर के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।



 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विदेशी कम से लाभ होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अद्भुत रचनाओं को जन्म दे पाएंगे। फरवरी और मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में खर्च अधिक बने रहेंगे। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के लिए अच्छा है। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। मई के महीने में आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। जून के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। देसी घी मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising