आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Aug 23, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग मन से कम और मस्तिष्क से ज्यादा काम लेते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। अपनी बातों से सबका मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हर उम्र के व्यक्ति के साथ बातचीत करने में सहज होते हैं। इन लोगों की उम्र चाहे कितनी भी हो परंतु इनके दिल से बचपना कभी नहीं जाता। ये लोग अपने मन में बातों को छुपा कर नहीं रखते। हर बात को अपने साथी से कह देना इन्हें अच्छा लगता है। किसी भी रिश्ते में किसी भी प्रकार का पर्दा ये लोग नहीं रखते। मूलांक 5 वाले जातक इंटेलिजेंट और क्रिएटिव होते हैं। रचना के क्षेत्र में इन लोगों की अच्छी पकड़ होती है। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी उत्तम रहती है। शिक्षा के बाद मूलांक 5 वाले जातक नौकरी करने की बजाय स्वयं का कारोबार करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। कोई अहम फैसला लेते हुए मन के साथ-साथ अपने दिमाग की बात भी सुने ताकि बाद में पछताना न पड़े। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। खर्च अधिक बने रहेंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चों के लिए भी यह समय शिक्षा के नजरिए से अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आधुनिक तकनीकों में निवेश करेंगे। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जून के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई अनैतिक और गैर-सरकारी काम न करें। शनि चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। किसी की झूठी गवाही न दें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising