आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jun 10, 2023 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। इस वर्ष आपको मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के काम से लाभ मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दस्तावेजों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी यात्राओं से भी लाभ होगा। जून के महीने में दिमाग में काफी कुछ चलता रहेगा। जिसके कारण एक निर्णय पर पहुंच पाने में थोड़ी असमंजसता होगी। जुलाई के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की सोचेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। जिसके कारण असफलता का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नवंबर के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सरकारी काम पूरे होंगे। सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है।


वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मार्च के महीने में काम में आपका मन कम लगेगा। जिसके कारण उसे आने वाले समय पर डालते चले जाएंगे। अप्रैल के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिलेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुध आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गणेश भगवान की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Niyati Bhandari

Advertising