आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jun 07, 2023 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने मन की बातें किसी से साझा नहीं करते। अपने आप में ही खोए रहने वाले कुछ अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इन लोगों को भीड़भाड़ से दूर अकेले रहना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और धार्मिक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी प्रकार के दिखावे या आडम्बर को पसंद नहीं करते। इन लोगों में भगवान के प्रति आस्था होती है हालांकि ये लोग कर्म प्रधान होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कुछ भी ऐसे ही सहजता से प्राप्त नहीं होता। मूलांक 7 वाले जातक तार्किक शक्ति और गहरी कल्पना की स्वामी होते हैं। ये लोग हर बात में तर्क-वितर्क करना तथा उसकी गहराई तक जाना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग भावनात्मक स्तर पर कुछ असंतुलित महसूस होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस साल कोई अहम फैसला मन की बात मान कर लेना चाहेंगे। मां के साथ संबंधों में कुछ अनबन होने की संभावना बनती है, अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। जून के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं परंतु कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। जुलाई के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दुर्घटना होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी चाहने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय आध्यात्मिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नवंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होगा। दिसंबर के महीने में व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। फरवरी के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। मई के महीने में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन कर सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय न करें। कोई गैर सरकारी काम न करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising