आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, May 22, 2023 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक जन सामान्य से अलग सोच रखने वाले होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति एवं सोच रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर की होती है। जिसको अक्सर लोग मजाक बनाकर नकार देते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को मुख्यतः अपनी इस विचारधारा के कारण जन सामान्य से अलग-थलग कर दिया जाता है। ये लोग लगातार परिवर्तन के बारे में सोचते रहते हैं। इनमें तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि होती है। हर बात को तर्क की शक्ति को समझाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक गैर परंपरावादी होते हैं। पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में इनकी बिल्कुल आस्था नहीं होती। ये लोग लगातार उसे बदलने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हर बात को वैज्ञानिक दृष्टि से नापना इनकी आदत होती है। यदि जन्मतिथि के अंक भी साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और किसी नई रचना को जन्म देते हैं। इन लोगों को नियमों का पालन करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। जितना इन्हें नियमों में बांधने की कोशिश की जाती है, उतना ही उनसे आजाद होने के लिए ये लोग कोई भी रास्ता अपनाने को तैयार रहते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में अकस्मात आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। अपने काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। मां की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम में लाभ होने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दोस्तों के साथ भी मनमुटाव होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में किसी काम में बड़ा निवेश न करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। फरवरी के महीने में वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अपने उतावलेपन में आकर काम को खराब न करें। मार्च के महीने में सरकारी कामों में रुकावटो का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। किसी की झूठी गवाही न दें। परनिंदा से परहेज करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising