आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, May 21, 2023 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 21 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च स्तर की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों में समझदारी और अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। लोग इनसे परामर्श लेना और सलाह करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, परामर्शदाता, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में  कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इनके जीवन के उद्देश्य काफी उच्च स्तर के होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं। अधिकतर मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन काल में हर समय कोई न कोई ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल गहरे आकर्षण वाला होता है। लोग इनके आसपास बने रहना और दोस्ती करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु स्वयं दूसरों से जल्दी मदद नहीं मांगते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मई के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। जून के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए उचित रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बेकार के प्रलोभन में न फंसे। कोई गलत काम करने से बचें। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए गए निर्णय पर निर्भर करता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कपड़ों का दान न करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दांत को फिटकरी से साफ करें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising