आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, May 19, 2023 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होती हैं। इनको अपने जीवन में मान-सम्मान और आदर प्राप्त होता है। इन लोगों का रवैया काफी रौबदार होता है। मूलांक 1 वाले लोगों के चेहरे पर एक अद्भुत तेज देखने को मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों में सब परिस्थितियों को देख परख कर एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं इन्हें स्वतः ही सत्ता, अधिकार, नेता या प्रबंधक जैसे पद प्राप्त हो जाते हैं। जिनका ये लोग बखूबी वहन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग सबकी सुन लेते हैं परंतु निर्णय अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार ही लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ अधिक स्नेह होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए संघर्ष भरा रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आधुनिक तकनीकों और विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष पिता के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को करें। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि अहंकार में आकर किसी को अपशब्द न कहें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। जुलाई के महीने में मन प्रसन्न रहेगा। मां के साथ संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर केंद्रित नजर आएंगे। सितंबर के महीने में सरकारी कामों में निवेश न करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें। अक्टूबर के महीने में व्यापार के लिए समय अच्छा है। नवंबर के महीने में निजी जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ जाएगी, जिसके कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में समय बहुत सी परिस्थितियां एक साथ आपके सामने लेकर आएगा। सूझ-बूझ के साथ कोई भी निर्णय लें। गलत संगति और बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें। यात्रा करते समय गति सीमा का ध्यान रखें। 

वर्ष 2024 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

Niyati Bhandari

Advertising