आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Apr 29, 2023 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है। मूलांक 2 वाले जातक सबका अच्छा चाहने वाले मृदुभाषी होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़कर अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबके लिए अच्छा सोचते हैं तथा हर प्रकार से सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण बहुत बार स्वयं परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की रचना तथा कला में भी रुचि होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। इनका भावनात्मक स्वभाव बहुत बार परिस्थितियों के मध्य इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष आपको बहुत सी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना होगा, जो अकस्मात आपके सामने आएंगी, सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें। अपनी वाणी पर संयम रखें। अप्रैल के महीने के शेष दिन कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मई के महीने में आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। जून के महीने में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आप ज्यादा उत्साहित दिखाई देंगे। पिता से आपको सहायता मिलेगी। जुलाई के महीने का समय भावनाओं से घिरा रहेगा। किसी को कोई वायदा करने से बचें। अगस्त के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में भी पदोन्नति मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नवंबर के महीने में निजी जीवन के कारण व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बनती है।

वर्ष 2024 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें। दांत को फिटकरी से साफ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। माता-पिता के चरण स्पर्श करें। किसी की झूठी गवाही न दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


 

Niyati Bhandari

Advertising