आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 24, 2023 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन-ठन कर और सज-संवर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नकद धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं। दांपत्य जीवन के सुखों के नजरिए से भी यह साल आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस साल आलस्य को त्याग कर अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। बड़ों की सलाह मानकर चलें, आपको लाभ होगा। मई के महीने में अकस्मात कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा होंगी, जिसमें सूझबूझ के साथ निर्णय लेने से लाभ प्राप्त होगा अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। जून के महीने में कुछ अनचाहे खर्चे मासिक बजट हिला सकते हैं। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। सितंबर के महीने में काम धीमी गति से पूरे होंगे, परंतु जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के मामलों से लाभ होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें, वरना परिस्थितियों को बिगाड़ लेंगे। नवंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं परंतु कोई बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना भी बनती है। दिसंबर महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मार्च के महीने में किसी भी बात के पहलू को लेकर भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सोच-विचार करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। वस्त्रों का दान न करें। जरूरतमंद को भोजन कराएं और उसकी सहायता करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


 

Niyati Bhandari

Advertising