आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 10, 2023 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को या तो स्वयं का कोई काम करते हुए देखा गया है या नौकरी करने वाले लोग भी एक अच्छे औधे पर कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता के गुण होते हैं। इन लोगों की नेतृत्व शक्ति काफी अच्छी होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बन कर उनसे काम करवाने का हुनर जानते हैं। इन लोगों में एक उत्तम प्रबंधक के गुण होते हैं। ये लोग किसी भी स्थान पर कार्यरत हो इन्हें स्वतः ही अधिकार और सत्ता प्राप्त हो जाती है। ये लोग हमेशा किसी भी काम का प्रबंधन अपने अधीन लेने के लिए तैयार रहते हैं। या यूं कहें इन्हें खुद ही इनके गुणों के कारण प्रबंधक और नेतृत्व के कार्य सौंप दिए जाते हैं। परंतु मूलांक 1 वाले जातकों में बहुत बार अपने अधिकारों के कारण अभिमान की भावना को उत्पन्न होते हुए देखा गया है, जो कि इनके लिए नुकसानदायक साबित होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान और स्वाभिमान के बीच के अंतर को समझना चाहिए।


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आपको कामकाज में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है जो कि आपके लिए शुभ रहेंगी। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। खेलकूद से जुड़े हुए लोग इस समय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। जुलाई के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। अगस्त के महीने में मानसिक स्तर पर आप संतुष्ट महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपने काम में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्च के महीने में निजी जिम्मेदारियां और व्यवसायिक स्तर पर काम की अधिकता दोनों एक साथ होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। सूर्य को जल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com 


 

Niyati Bhandari

Advertising