आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Mar 31, 2023 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। इनका स्वभाव  क्रांतिकारी होता है। मूलांक 4 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ साबित होते हैं। ये लोग अपनी बात को हर तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें घमंडी तथा हठी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले परिस्थितियों को भाप कर कार्य करने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 4 वाले जातक अकस्मात ही चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं और एकदम से अपने जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती में जीने की सोचते हैं। इन लोगों के ऊपर संगत का असर बहुत जल्दी पड़ता है। परिवार को इनके कुसंगति में जाने का डर लगा रहता है क्योंकि ऐसा होने पर इनके जीवन की धारा ही बदल जाती है। इन लोगों को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो तो मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 4 वालों का दिमाग काफी तेज होता है परंतु बहुत बार अपने मन भटकाव के कारण इन्हें शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है अन्यथा मूलांक 4 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हें जीवन के हर पड़ाव पर अपने हर कार्य के लिए पैसा उपलब्ध हो जाता है। इन लोगों को बहुत बार पैसा बेकार में व्यय करते हुए देखा गया है।



आप जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी परिवर्तनशील रहेगा। इस साल आपको कुछ ऐसे पलों का सामना करना होगा, जहां आपकी सूझबूझ से अहम निर्णय लिए जाने हैं। किसी काम को जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। मार्च के महीने का यह शेष दिन कामकाज की अधिकता के कारण आपको व्यस्त रखेगा, हालांकि आलस्य आपको घेर सकता है। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध और उतावलापन पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विरुद्ध हो सकती हैं। जबकि सूझबूझ के साथ काम लेने से परिस्थितियों का लाभ उठाया जा सकता है। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। हालांकि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपका ध्यान निजी जरूरतों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। फरवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दांत को फिटकरी से साफ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising