आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Mar 26, 2023 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं कह सकते कि ये लोग घमंडी होते हैं परंतु इनके इस व्यवहार के कारण इनके मित्र कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी नहीं घबराते। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।

 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के मौके लेकर आया है। इस साल अपने मनोबल और उत्साह को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम सफल होंगे। अप्रैल के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने में निजी जिम्मेदारियां आपको उलझा कर रखेंगी। जुलाई के महीने का समय अध्यात्म की तरफ आकर्षित रहेगा। अपने मन की बात किसी के साथ साझा करना चाहेंगे। अगस्त के महीने में प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी से निजी जीवन की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने में भावनाओं में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जनवरी के महीने में नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ अनबन होने की संभावना भी बनती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising