आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Mar 21, 2023 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों का अनुभव इनकी उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर कार्य को सूझबूझ और समझ के साथ करते हैं। लोग मूलांक 3 वाले जातकों से सलाह-मशविरा करके काम करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनके जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे स्तर के होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का सामाजिक दायरा काफी विस्तृत होता है। ये लोग दूसरों से बातचीत में बहुत मधुर वाणी और सभ्य शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की जान-पहचान और बातचीत काफी उच्च स्तर के लोगों से होती है। मूलांक 3 वाले जातक स्वयं भी जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इसके साथ-साथ लगातार अपने जीवन में कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल आपको विदेशों से लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। आप अपने काम में कुछ आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी विदेशी भाषा और शैली को सीखने का मन बना सकते हैं। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मई के महीने में अपने कुछ अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जून के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। जुलाई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगस्त के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें, व्यर्थ में हानि उठानी पड़ सकती है। अक्टूबर के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। दिसंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। भावनात्मक स्तर पर स्थूल महसूस करेंगे।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में वाणिज्य और कॉमर्स से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising