आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 18, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी रौबदार स्वभाव के होते हैं। इनकी आवाज़ में गहरा आकर्षण होता है। लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं। ये लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को जीवन काल में कभी न कभी किसी सामाजिक संगठन के साथ जुड़कर कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों के साथ बातचीत करने और संपर्क बनाने में काफी तेज होते हैं। इन लोगों के मित्र तथा उच्च स्तर के संपर्क अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक स्वभाव से काफी चुलबुले और हंसी मजाक वाले होते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर दुखी और क्रोधी नहीं रह सकते। हालांकि इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर क्रोध आ जाता है, परंतु यह चिरस्थाई नहीं होता। मूलांक 9 वाले जातक संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटते। इनका शारीरिक गठन भी काफी सुडौल होता है। किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी हर विषय को सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक समय पर एक से ज्यादा कार्य करने की क्षमता भी इन लोगों में होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर भी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। इस वर्ष आपको नए काम में निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। इस समय कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अप्रैल के महीने में अपनी भावना और वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द समय बीतेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जून के महीने में समय मिलाजुला रहेगा। यात्राएं लगी रहेंगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। जुलाई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। खेलकूद से जुड़े हुए लोग इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अहंकार से दूर रहें। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिलने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी काम को जल्दी करने के लिए कोई अनैतिक रास्ता न अपनाएं।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फरवरी के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ का दान मंदिर में करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising