आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Mar 14, 2023 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि लेते देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस साल आपको शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। इस साल खरीदारी अधिक होगी। मार्च के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के महीने का समय नए अवसर लेकर आएगा। कारोबार में तरक्की होने के योग बनते हैं। मई के महीने में भावनात्मक स्तर पर थोड़ा असंतुलित महसूस करेंगे। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने में अकस्मात आपके कुछ काम पूरे होंगे। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपने काम को सुगमता से करने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अक्टूबर के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं, हालांकि अंतिम परिणाम आपकी सूझबूझ पर निर्भर करता है।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। फरवरी के महीने में कुछ अनचाहे खर्चे बने रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। रात को हरी मूंग की दाल भिगोकर सुबह पानी सहित पक्षियों को डालें। घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल भगवान गणेश के मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising