आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। चंद्रमा के समान कांति लिए इनका मुख मंडल आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक एवं और कोमल हृदय वाले होते हैं। ये लोग छल-कपट से रहित साफ मन वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं। ये लोग हमेशा हर प्रकार से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। ये लोग किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण इन्हें बहुत बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। जिसके चलते इन लोगों को रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों में मजबूत एकाग्रता शक्ति होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए उन्नति और तरक्की के मार्ग लेकर आया है। इस वर्ष आपको अपने काम में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग भी इस समय में उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। मई के महीने में आपका मन आलस्य से घिरा रहेगा। जून के महीने का समय अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा है। अपने मनोबल और जोश को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में पिता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग भी बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में गले से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। नवंबर के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर का महीना दांपत्य जीवन के सुखों के नजरिए से अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें। फरवरी के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News