आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Mar 09, 2023 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आपको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। नए हुनर और नई कला सीखने का मन होगा। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। मार्च के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में व्यापार में लाभ होगा। किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। मई के महीने में घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निजी सुखों में वृद्धि होगी। जून के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं लेकिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण काम आने वाले समय पर टाले जा सकते हैं। अगस्त के महीने में दोस्तों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। दोस्तों से मिली मदद और सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अक्टूबर के महीने में आप किसी दुविधा में फंसे रहेंगे और अंतिम निर्णय पर पहुंचने में एक अजीब सी असमंजसता महसूस होगी। नवंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों के लिए भी यह समय अनुकूल है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मेधावी प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। लोग आपको बेकार के बहकावे और प्रलोभन में डाल सकते हैं लेकिन किसी भी अनैतिक रास्ते को अपनाने से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फरवरी के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले और नीले रंग से बिल्कुल परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising