आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Mar 07, 2023 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयां मिलती हैं तो कभी एकदम से हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग काफी रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन के बारे में किसी के साथ कोई बात साझा करना उचित नहीं समझते। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। ये लोग हर बात पर तर्क- वितर्क करना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं परंतु बहुत बार नकारात्मक सोच का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत बार गलत निर्णय लेकर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ये लोग किसी एक स्थान पर टिककर नहीं रह सकते। इन लोगों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना भी बहुत पसंद होता है। या फिर यूं कहा जाए कि इनके जीवन में अक्सर यात्राएं लगी रहती हैं। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातक किसी ऐसे ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत होते हैं, जहां घूमना-फिरना और यात्राएं करना लगा रहता है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन में बहुत से विचार उड़ते रहते हैं। इन लोगों के मन को या इनके चेहरे को पढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कोर्ट-कचहरी के मामले ज्यादा सक्रिय रहेंगे। इस वर्ष आप जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के काम  में भी निवेश करना चाहेंगे। आलस्य के कारण कुछ काम आने वाले समय के ऊपर टाल सकते हैं। मार्च के महीने में समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपनी भावनाओं के कारण किसी निर्णय पर पहुंचने में असमंजसता महसूस होगी। अप्रैल के महीने का समय हालांकि बेहतर रहेगा, किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। ज्योतिष विद्या की तरफ आपका मन आकर्षित हो सकता है। मार्च के महीने में भी समय आपके अनुकूल रहेगा। विदेशी काम से आपको लाभ होगा। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं, लेकिन कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून और जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में भी मुनाफा होने के योग बनते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, अपने क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने का समय आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। फरवरी के महीने में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising