आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Mar 06, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक देखने में बहुत ही सुंदर आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इनके मुख मंडल पर अद्भुत आकर्षण विद्यमान होता है। ये लोग हर पल को खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत लंबे समय तक किसी एक बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। ये लोग हास्य विनोद प्रिय होते हैं। सबसे हमेशा हंसकर बात करते हैं। इन लोगों के दोस्त जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों की उम्र का अंदाजा इनके चेहरे को देखकर नहीं लगाया जा सकता। इन लोगों में बुढ़ापा भी देर से आता है। मूलांक 6 वाले जातकों में भौतिक सुख, भोग-विलास, सौंदर्य एवं आभूषण इत्यादि की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक उच्च स्तर का भौतिक सुखों वाला जीवन जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी और सुंदर चीजों के चाहने वाले होते हैं। ये लोग अक्सर अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपनी पसंद और शौक पर खर्च कर देते हैं। ये लोग मंहगे एवं ब्रांडेड कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनके खर्चे अक्सर इनकी आय से अधिक होते हैं, जिसके कारण बहुत बार इनकी नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए यात्राओं के योग लेकर आया है। इस साल आपको बहुत सारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में भी स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आप स्वभाव में गंभीरता महसूस करेंगे। अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करने में थोड़ा संकोच होगा। मार्च के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कुछ सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में नकदी धन खर्च होगा। किसी महत्वपूर्ण चीज को कहीं रखकर भूल जाने की संभावना भी बनती है। मई के महीने में अपने कामों को परफेक्शन के साथ करने की कोशिश करेंगे। जून के महीने में बेकार के वहम के चलते अपने संबंधों में दरार उत्पन्न न होने दें। जुलाई के महीने में व्यापारिक स्तर पर लाभ होगा। अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। सितंबर के महीने में एकांत प्रिय स्थान पर रहना पसंद करेंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कुछ चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। आलस्य के कारण अंतर्मुखी प्रवृत्ति जन्म लेने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में कुछ नए काम की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। फरवरी के महीने में जोश के साथ-साथ होश के साथ काम लेने की कोशिश करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising