आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Mar 05, 2023 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। इस साल जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात साझा करने की कोशिश करें। मार्च के महीने में उत्साह और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है समय पर चिकित्सक से सलाह लें। मार्च के महीने में निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। जून के महीने में आपके कार्य में विस्तार होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के प्रलोभन में फंसने से बचें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सितंबर के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों का स्तर बढ़ेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नवंबर के महीने में कुछ अनचाही खरीदारी करनी पड़ सकती है। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय सेहत के नजरिए से थोड़ा मध्यम रहेगा, जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। फरवरी के महीने में यथा संभव मेहनत करें आपको उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाते रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मां लक्ष्मी की आराधना करें। गुड़ और तांबे का दान मंदिर में करें। इत्र का इस्तेमाल करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising