आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 04, 2023 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आया है, जो कि सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी पहलू पर संभव है। इस वर्ष आप अपने कामकाज में भी परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आप किसी भी निर्णय पर आने से पहले अधिक सोच-विचार करेंगे। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध के कारण परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। मई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे। हालांकि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में विदेशी भाषा सीखने का मन बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। अपने कुछ अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सितंबर के महीने में मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राओं से लाभ मिलेगा। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन कर सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दांतों को फिटकरी से साफ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उसका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising