आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Feb 23, 2023 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल-कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा। इस साल आपके काम पूरे होंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस वर्ष विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म लेगी। आप हर निर्णय पर काफी सोच-विचार करेंगे। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में समय बीतेगा। पिता से सलाह मिलेगी। जून के महीने में दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। हालांकि नई तकनीकों को अपनाकर अपने काम को जल्दी किया जा सकता है। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में समय दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि करेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। तुलसी के पौधे को जल दें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गाय को चारा खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising