आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Feb 22, 2023 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ये लोग कभी अकस्मात सफलता को प्राप्त करते हैं तो कभी इन्हें बिल्कुल अपने लक्ष्य के पास पहुंच कर हार का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी सोच और मान्यताओं को नहीं मानते तथा लगातार उन्हें बदलने के लिए प्रयास करते रहते हैं। जिसके कारण बहुत बार गैर परंपरावादी भी समझ लिए जाते हैं। ये लोग अपने लिए अलग ही रास्तों के चुनाव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपनी अलग राह बनाते हैं। इन लोगों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती हैं, जिनका इन्होंने अंदाजा भी नहीं लगाया होता। मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा सामान्य रहती है। बहुत पर इन्हें अपनी पढ़ाई में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो ये लोग सभी परेशानियों को पार करके अच्छे मुकाम पर पहुंचते हैं। बहुत बार यह देखा गया है कि ये लोग शिक्षा किसी और क्षेत्र में ग्रहण करते हैं तथा रोजगार किसी और तरीके का अपनाते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल एकाएक आपके सभी काम पूरे होते नजर आएंगे। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने की कोशिश न करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। लोग आपके शब्दों का फायदा उठाकर आपके ही विपरीत इस्तेमाल कर सकते हैं। फरवरी के महीने का समय दांपत्य जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। यात्राओं से आपको सफलता मिलेगी। अकस्मात धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। नकदी धन अधिक खर्च होगा। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। मई के महीने में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जून के महीने में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं। जुलाई के महीने में व्यापार में प्रमोशन पर ज्यादा पैसा निवेश न करें। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। अगस्त के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में विदेशी व्यापार से लाभ होगा। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य में भागीदार न बनें। बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Niyati Bhandari

Advertising