आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Feb 21, 2023 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। अपने कामकाज में विस्तार करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको लाभदायक सलाह प्राप्त होगी। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में भी लगेगा। मई के महीने में कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी परंतु अपनी मेहनत में कमी न करें, आपको उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। जून के महीने में अपनी उर्जा को अपने अधूरे काम पूरा करने में लगाएं, सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में किसी काम को बहुत ज्यादा अच्छे तरीके से करने के चक्कर में देरी हो सकती है। विदेशी तकनीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। सांस संबंधी कोई तकलीफ होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में व्यापार संबंधी परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर के महीने में व्यावसायिक और निजी जीवन के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय और सूझबूझ के साथ बिताए। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। अहंकार की भावना को अपने स्वभाव में स्थान न दें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising