आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Feb 17, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहने वाले और अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों के मित्र कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव थोड़ा रूखा और गंभीर होता है। इनके जीवन से नीरसता छलकती है। मूलांक 8 वाले जातकों को परिवर्तन कम पसंद आता है। ये लोग एक ही स्थान पर टिक कर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग हर काम को धीरे धीरे करना पसंद करते हैं। इन लोगों में आलस भी देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन संघर्षमय रहता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। परंतु देर से ही सही अंत में सफलता हासिल होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का परिवार में अपने पिता के साथ वैचारिक मतभेद रहता है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार शिक्षा में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को लोहा, मशीनरी, उद्योग, स्टील, इस्पात, कोयला, पेट्रोलियम इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आप के लिए कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल आलस्य को त्याग कर यथासंभव मेहनत करें आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी यह साल अच्छा है। फरवरी के महीने में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। मार्च के महीने में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में भी उन्नति के योग बनते हैं। मई के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं, परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जून और जुलाई के महीने में समय पारिवारिक गतिविधियों में बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में कामकाज संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं और परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक असहमति हो सकती है। दिसंबर के महीने में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपने महत्वपूर्ण काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद को भोजन करवाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें   

Niyati Bhandari

Advertising