आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Feb 14, 2023 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है। जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं। जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें। अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं। परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस साल आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। यह वर्ष सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप की कला को नए आयाम मिलेंगे। फरवरी के महीने में व्यवसाय से संबंधित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में परिपक्वता बढ़ सकती है। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में समय सूझबूझ के साथ बिताएं। आपके लिए गए निर्णय ही परिस्थितियों के परिणाम तय करेंगे। मई के महीने का समय किसी नई जिम्मेदारी को अपने साथ लेकर आएगा। आप स्वयं भी किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। जून के महीने में अपने आप को भावनाओं में गिरा हुआ पाएंगे। कोई अहम निर्णय लेने के लिए अभी जल्दबाजी न करें। अगस्त के महीने में व्यापारिक स्तर पर निवेश न करें। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय शादीशुदा जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से साथ प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ भी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नवंबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। दिसंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नृत्य संगीत इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े हुए जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। दांत को फिटकरी से साफ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। तुलसी के पौधे को जल दें। अपनी वाणी में अपशब्दों को स्थान न दें। शनि चालीसा का पाठ करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising